विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी रेहाना को सुपुर्द-ए-खाक कर गायब हुए बसपा विधायक

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 09:34 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Oct 2013 08:22 AM (GMT+05:30)

बुलंदशहर [जागरण संवाददाता]। पत्‍‌नी रेहाना को सुपुर्द-ए-खाक कर बसपा विधायक हाजी अलीम अचानक गायब हो गए। मीडियाकर्मी और मिलने आए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बुलंदशहर [जागरण संवाददाता]। पत्‍‌नी रेहाना को सुपुर्द-ए-खाक कर बसपा विधायक हाजी अलीम अचानक गायब हो गए। मीडियाकर्मी और मिलने आए अन्य लोग उन्हें खोजते रहे, मगर उनका पता नहीं चला। परिजनों के हवाले से केवल इतना बताया गया कि विधायक गम में हैं तथा कब्रिस्तान से ही किसी जरूरी काम से कहीं चले गए हैं। विधायक के इस तरह गायब होने से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दिल्ली पुलिस भी विधायक को पूछताछ के लिए खोज रही है।

विधायक पर दर्ज है नेपाली बालाओं के यौन शोषण का केस

दिल्ली में यूपी के विधायक की पत्नी की हत्या

बुलंदशहर [सदर] से विधायक हाजी अलीम की तीन पत्‍ि‌नयों में से मंझली पत्‍‌नी रेहाना की मंगलवार रात दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। बुधवार देर रात रेहाना का शव बुलंदशहर स्थित विधायक के घर लाया गया। गुरुवार सुबह विधायक हाजी अलीम भी हजयात्रा से वापस लौट आए। उनके आवास से रेहाना का जनाजा निकला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। विधायक भी गुपचुप तरीके से जनाजे में शामिल हुए लेकिन शहर के जहारिया रोड कब्रिस्तान में शव को दफनाए जाने के बाद वह कब्रिस्तान से ही गायब हो गए।

विधायक को खोज रही दिल्ली पुलिस

सदर विधायक हाजी अलीम को दिल्ली पुलिस भी पूछताछ के लिए खोज रही है। पुलिस की एक टीम गुरुवार दोपहर एक बजे बुलंदशहर स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले। बाद में दिल्ली पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

रेहाना ने तीन माह पहले दी थी तहरीर

दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक प्रमोद सान्याल ने बताया कि विधायक की पत्‍‌नी रेहाना ने तीन माह पहले उनके खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को तहरीर दी थी। बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी और मामला दर्ज नहीं हुआ।

शक के दायरे में विधायक और दो पत्‍ि‌नयां

दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो रेहाना हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ है। विधायक हाजी अलीम और उनकी दोनों पत्‍ि‌नयां व अन्यपरिजन भी शक के दायरे में हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रेहाना का स्वभाव बेहद नरम और मिलनसार था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। रेहाना के मायकेवालों से हुई पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगने का दावा दिल्ली पुलिस कर रही है।

कॉल डिटेल से खुल रही है परत

दिल्ली पुलिस के अनुसार रेहाना और करीबी रिश्तेदारों की फोन कॉल डिटेल से इस केस की कई अहम परतें खुल रही हैं। हत्या से पहले कई करीबियों से रेहाना की फोन पर बातचीत हुई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर