विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में यूपी के विधायक की पत्‍‌नी की हत्या

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 02:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की पत्‍‌नी की दिल्ली स्थित घर में बुधवार सुबह हत्या कर दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की पत्‍‌नी की दिल्ली स्थित घर में बुधवार सुबह हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि विधायक हाजी अलीम की पत्‍‌नी रेहाना (40) पूर्वी दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित अपने घर पर थीं, जबकि उनके पति हाजी अलीम हज पर गए हुए थे।

हत्यारों को बचा रही कोतवाली पुलिस

पुलिस को संदेह है कि हत्या मंगलवार देर रात या बुधवार तड़के हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारा आसानी से घर में घुसा था। पुलिस के अनुसार विधायक की पत्‍‌नी के शव पर गोली और चाकू के निशान हैं। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर