विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो सगी बहनों के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 05 Nov 2014 02:56 PM (IST)

राजपुर थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरियों के पिता ने अपने किरायेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

News Article Hero Image

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरियों के पिता ने अपने किरायेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बड़ी बहन के साथ आरोपी ने तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सामने तब आया जब आरोपी ने छोटी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बना दिया। छोटी बहन ने ही परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


राजपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी दो नाबालिग बेटियों (16 व 11 वर्ष) के साथ उनके किरायेदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का किरायेदार सूरज माली का काम करता है। उस पर आरोप है कि वह 24 अक्टूबर को बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर पास के एक गांव में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अगले दो दिनों तक इसी तरह किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी देता रहा।

आरोपी ने इसके बाद छोटी बहन को भी एक दिन अपने साथ ले गया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया। लेकिन, छोटी बहन ने अपने साथ हुए इस कुकृत्य को अपने परिजनों को बता दिया। इस पर उनके पिता ने सोमवार को राजपुर थाने में किरायेदार सूरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजपुर राजेश शाह ने बताया कि आरोपी मामला सामने आते ही भाग निकला। पुलिस ने देर शाम आरोपी को राजपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।

पढ़े - रेप केस में कान्स्टेबल को 10 साल की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।