विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 06:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 06:30 AM (IST)

चंडौस में 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को दो दरिंदों ने बाग में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। राहगीरों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। चंडौस में 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी को दो दरिंदों ने बाग में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। राहगीरों ने आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गुस्साए लोगों ने चंडौस थाने को घेरकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

पढ़ें: छात्रा से कार में गैंगरेप

चंडौस इलाके के एक व्यक्ति की बेटी मंदबुद्धि है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकली, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। दोपहर में वहीं के दो दरिंदे उसे पास के बाग में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाग के पास से गुजरते लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद तमाम लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा किया। अधिकारी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पीड़िता को डाक्टरी मुआयने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

किशोरी के पिता की तहरीर पर चंडौस के अबरार (48) और पप्पू खां (40) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि की मामले की सांप्रदायिकता का रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहता मामला शांत हो गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर