विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Tue, 21 Jan 2014 09:18 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि एक अन्य नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात 17 जनवरी की रात हुई, जहां 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया जबकि 15 साल की किशोरी के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की गई। दोनों लड़कियां रिश्तेदार बताई जाती हैं। वे 17 जनवरी को धर्मपुर बस स्टैंड पर मंडी आने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। तभी एक आरोपी उन्हें बहला-फुसला कर निजी आवास पर ले गया, जहां चार अन्य युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होने पर आरोपियों ने दोनों लड़कियों को धर्मपुर से मंडी के लिए बस में भेज दिया। सरकाघाट स्थित अपने रिश्तेदार के पास पहुंचकर पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुजफ्फरनगर दंगा: गैंग रेप के 22 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

बीजद विधायक पर दुष्कर्म का मामला दर्जभुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले की महिला ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल विधायक पर अपने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार घटना तीन जनवरी को उपदला ब्लॉक मुख्यालय में हुई लेकिन महिला ने गत सोमवार शाम मामला दर्ज कराया। उपखण्डीय पुलिस अधिकारी केसी नायक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

महिला ने दर्ज मामले में बताया कि उडाला विधानसभा के विधायक श्रीनाथ सोरेन ने कुछ माह पहले एक लाख रुपये लेकर उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर महिला ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर विधायक ने उसे तीन जनवरी को उडाला स्थित अपने आवास पर बुलाया और एक अन्य व्यक्ति स्वरूप दास के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से वापस आई महिला ने मामला दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने इन्कार कर दिया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। विधायक ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए, इसे विरोधियों की साजिश बताया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।