विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 दिन तक पुलिस हिरासत में रहेगा आतंकी नावेद

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 11 Aug 2015 10:23 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2015 10:54 AM (IST)

उधमपुर हमले में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी नावेद अब 14 दिन तक जम्मू पुलिस की हिरासत में रहेगा। आज नावेद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उधमपुर हमले में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी नावेद अब 14 दिन तक जम्मू पुलिस की हिरासत में रहेगा। आज नावेद को एनआइए कोर्ट में पेश किया गया। एनआइए कोर्ट ने आतंकी नावेद को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है।

इससे पहले हुई पूछताछ में आतंकी नावेद ने कबूला है कि उसने लश्कर-ए-तोएबा के पास आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया। माना जा रहा है कि 14 दिन की पुलिस रिमांड में आतंकी नावेद कई और राज से पर्दा उठा सकता है।

नावेद से ऐसे सबूत हासिल करने की कोशिश की जाएगी जिसे पाकिस्तान को दिखाया जा सके। नावेद का दावा है कि वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। इस बीच, नावेद को पूछताछ के लिए कश्मीर लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी उन सभी जगहों पर उसे ले गए हैं, जिनके बारे में नावेद ने जम्मू में पूछताछ के दौरान बताया था।

गौर हो कि पाक आतंकी नावेद ने नोमान नाम के एक अन्य आतंकवादी के साथ मिलकर बीएसएफ के काफिले पर हाल में हमला बोला था, जिसमें दो कांस्टेबल शहीद हो गए थे। बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई में नोमान मारा गया था।