विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से 2200 विद्यालयों में मिड डे मील नहीं

By Edited By:
Published: Thu, 18 Jul 2013 05:25 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2013 05:27 AM (IST)

विषाक्त मिड डे मील से सारण में 22 बच्चों की मौत के बाद स्कूलों में पैकेट बंद खाना उपलब्ध कराने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जासं]। विषाक्त मिड डे मील से सारण में 22 बच्चों की मौत के बाद स्कूलों में पैकेट बंद खाना उपलब्ध कराने वाली संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन ने आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है। राज्य के 2200 स्कूलों में गुरुवार से संस्था फिलहाल आपूर्ति नहीं करेगी।

संस्था द्वारा पटना, गया, वैशाली एवं नालंदा के 2200 विद्यालयों में मिड डे मील की आपूर्ति की जाती है। दहशत की वजह से पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा दिए गए खाने को बच्चों ने लेने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों को नाराजगी भी झेलनी पड़ी। पटना में आधे से अधिक स्कूलों में खाना नहीं बंटा। पटना में ऐसे स्कूलों की संख्या 209 है।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक ने कहा कि वर्तमान स्थिति में मिड डे मील की आपूर्ति संभव नहीं है। सरकार द्वारा पर्याप्त सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने पर ही पुन: आपूर्ति की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर