विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीके शाही ने लालू पर ही कर दिया वार, मांगे इनके जवाब

By Edited By:
Published: Thu, 18 Jul 2013 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2013 09:40 AM (IST)

शिक्षा मंत्री पीके शाही ने धर्मासती गंडामन (मशरक, सारण) गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने से हुई बच्चों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। शिक्षा मंत्री पीके शाही ने धर्मासती गंडामन (मशरक, सारण) गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने से हुई बच्चों की मौत को सरकार को अस्थिर करने की साजिश बताया है। उनके अनुसार विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना कुमारी के पति अर्जुन राय नेता हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बताना चाहिए कि अर्जुन कौन हैं? उनके चचेरे भाई का भी संबंध राजद से है। अर्जुन दुकान चलाता है। यहीं से 'जहरीला सरसों तेल' आया था। भोजन बनाने वाली ने इसके इस्तेमाल पर एतराज किया था। उसकी बात नहीं सुनी गई। इसी तेल से सब्जी बनी और नतीजा सामने है। डाक्टर व विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि बच्चों के खाने में जहर (आर्गेनिक फास्फोरस) था। शाही, बुधवार को यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने विपक्ष से कहा है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर ओछी राजनीति न करे। मंत्री के मुताबिक यह घटना महज संयोग नहीं है। पुलिस जांच में सभी तथ्यों का खुलासा होगा। मीना कुमारी का पति अर्जुन राय और उसके चचेरे भाई धु्रव राय एक राजनीतिक दल के खास हैं।

इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था कि वैशाली के रहने वाले एक मंत्री के रिश्तेदार मिड-डे मील के अनाज की आपूर्ति कर रहे हैं। अब हमारा हल्ला बोल शुरू हो चुका है। मिड डे मील योजना में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है।

वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने मिड-डे मील कांड के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि अगर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई होती तो उन बच्चों की जान बच सकती थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर