यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिड डे मील : आखिर कहां से खरीदी गई थी मौत की सामग्री?
धरमासती गंडामन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिड-डे मील के तहत चावल, दाल व सोयाबीन-आलू की सब्जी बनी ...और पढ़ें

मशरक (सारण, निसं)। धरमासती गंडामन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिड-डे मील के तहत चावल, दाल व सोयाबीन-आलू की सब्जी बनी थी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीणा कुमारी ने बताया कि चावल तो विद्यालय में था ही, सरसों तेल व सब्जी स्थानीय बाजार से खरीदी गई थी। मायूस अंदाज में उन्होंने कहा कि रोज तो इसी से खाना बनता था, आज क्या हो गया, समझ में नहीं आ रहा।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि रसोइया मंजू देवी व पानो देवी विद्यालय में मिड-डे मील बनाने का काम करती थीं। मंजू देवी ने भी मिड-डे मील खाया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पानो देवी ने भोजन नहीं खाया था।
पढ़ें : मिड डे मील में जहर, 20 बच्चों की मौत
देर शाम मशरक पहुंचकर सारण के आयुक्त शशिशेखर शर्मा व डीआइजी विनोद कुमार ने मामले की छानबीन की। उन दोनों ने कहा कि जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
पीएमसीएच का घटनाक्रम :
रात 11.45 बजे : जिला प्रशासन की टीम पहुंची, दंडाधिकारी चंद्रशेखर व पुलिस बल।
11.50 बजे : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा, डीएम डा. एन सरवन कुमार व सीएस लखींद्र प्रसाद।
12.00 बजे : डीएसपी टाउन मनोज तिवारी व लाठी बल पुलिस फोर्स।
12.15 बजे : एंबुलेंस बीआर 01पीसी 9811 में दस बच्चे, दो ने रास्ते में तोड़ा दम, दूसरी एंबुलेंस बीआर 01पीसी 9608 में चार बच्चे।
1.07 बजे : एंबुलेंस बीआर 01पीसी 9607 में तीन बच्चे।
मृतकों की सूची :
- प्रहलाद कुमार, पिता हरेंद्र मिश्र
- राहुल कुमार, पिता हरेंद्र मिश्र
- काजल कुमारी, पिता डा. रामानंद राम
- बेबी कुमारी, पिता शंकर ठाकुर
- सोनी, पिता नागेंद्र महतो
- दीपू कुमार, पिता अजय मिश्र
- रीता कुमारी, पिता नन्हक महतो
- निरहू कुमार, पिता कृष्णा महतो
- विकास कुमार, पिता विनोद महतो
- राहुल राम, पिता सत्येंद्र राम
- रौशन कुमार, पिता बलराम महतो
- खुशबू कुमारी, पिता तेरस प्रसाद
- काजल कुमारी, पिता दीनानाथ प्रसाद
- शिवा, पिता राजू साह
- च्योति कुमारी, पिता शंकर चौधरी
- अंशु कुमार, पिता उपेंद्र राम
- अवधेश कुमार
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
