विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेघालय की मंत्री को एसएमएस के जरिये दी जा रही धमकी

By Edited By:
Published: Fri, 31 Aug 2012 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2012 09:24 PM (IST)

शिलांग। असम हिंसा के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करने वाली टीम की सदस्य और मेघालय की शहरी मंत्री को एसएमएस के जरिये धमकी दी गई है।

News Article Hero Image

शिलांग। असम हिंसा के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करने वाली टीम की सदस्य और मेघालय की शहरी मंत्री को एसएमएस के जरिये धमकी दी गई है।

मंत्री अंपारीन लिंगदोह ने शुक्रवार को बताया कि पहले तो उन्होंने इन संदेशों को नजरअंदाज किया, लेकिन उसी मोबाइल नंबर से लगातार दो धमकी भरे एसएमएस आने के बाद उन्होंने एफआइआर दर्ज कराई। लिंगदोह के मुताबिक 27 अगस्त को जब वे कोलकाता पहुंचीं तब ये एसएमएस आए थे।

विदित हो कि असम हिंसा के बाद पूर्वोत्तर के छात्रों के पलायन को रोकने के लिए कैबिनेट स्तर के तीन मंत्रियों वाले दल के साथ अंपारीन ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर