विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश का मेहमान रहा है सहारनपुर दंगा का मास्टरमाइंड

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 10:38 AM (IST)

सहारनपुर में हुए दंगे के मास्टरमाइंड मोहर्रम अली 'पप्पू' बेशक बसपा का सदस्य बताया जा रहा हो, लेकिन सत्तारूढ़ समाजवादी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। सहारनपुर में हुए दंगे के मास्टरमाइंड मोहर्रम अली 'पप्पू' बेशक बसपा का सदस्य बताया जा रहा हो, लेकिन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से उसकी नजदीकियों के ढेरों सबूत मौजूद हैं। पप्पू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मेहमान भी रह चुका है।

एक अप्रैल को पप्पू ने सपा के पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात की थी। उसी दिन संजय गर्ग ने सपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले संजय गर्ग बसपा में थे तो पप्पू उनके साथ था। फिलहाल मोहर्रम अली सहारनपुर उप चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग की मदद करने की तैयारी में था।

मोहर्रम अली के साथ जब अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी, उस समय सहारनपुर के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेंद्र राणा के साथ एक अन्य दर्जा प्राप्त मंत्री सरफराज खान भी मौजूद थे। इस दिन संजय गर्ग ने सपा की सदस्यता ली थी। इसके पहले तक वह बसपा में थे।

पप्पू से संजय के संबंध की कहानी उनके फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट एक फोटो भी बयां कर रही है। इसमें संजय गर्ग पप्पू के साथ हैं। इस बारे में पूर्व मंत्री संजय गर्ग का कहना है कि एक अप्रैल को उन्होंने सपा की सदस्यता ली थी और बहुत सारे लोग वहां मौजूद थे। संजय गर्ग ने कहा कि उस दौरान पप्पू वहां बैठा था, लेकिन उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। संजय गर्ग ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पप्पू के साथ फोटो होने की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि पप्पू ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। वह आज भी खुद को कांग्रेसी बताता है।

पढ़ें: दस लाख रुपए लेने के बाद भी पप्पू ने करा दिया सहारनपुर दंगा

पढ़ें: सहारनपुर में रफ्ता-रफ्ता पटरी पर लौट रही जिंदगी