विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्तान को करारा जबाव देंगे तब पहुंचेगी कलेजे को ठंडक'

By Edited By:
Published: Thu, 08 Aug 2013 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2013 09:50 AM (IST)

कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बिहार के सपूतों के शहीद होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण टीम]। कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बिहार के सपूतों के शहीद होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई न किए जाने से शहीदों के परिजनों और लोगों में आक्रोश है। बुधवार को राजधानी पटना, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेगूसराय आदि जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया। छपरा, सिवान और गोपालगंज में रेल परिचालन प्रभावित रहा।

पटना में बिहटा के अनंदपुर ठेकहा गांव के शहीद विजय कुमार राय की पत्नी पुष्पा देवी ने गुस्से में कहा, 'हमें मुआवजा नहीं पाकिस्तान से बदला चाहिए।' रात चारों शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर विशेष फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे रहे हैं। गुरुवार को सभी का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

जवानों ने दी सलामी

रात करीब 9:55 बजे वायु सेना के विशेष विमान से शहीद जवान रघुनंदन प्रसाद, जवान विजय कुमार राय, नायक प्रेमनाथ सिंह और लांस नायक शंभू शरण राय के पार्थिव शरीर पटना लाए गए। स्टेट हैंगर में सेना की सलामी के बाद जवानों के शवों को उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिया गया। बीआरसी दानापुर के अफसरों और जवानों ने शहीदों को सलामी दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में ब्रिगेडियर एके यादव, सब एरिया के सेना अधिकारी राजेश सिंह, निलेश कुमार सिंह, कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्र, आयुक्त पटना बाला प्रसाद, डीएम एन सरवण कुमार, एसएसपी मनु महाराज प्रमुख थे।

करारा जवाब चाहिए

बिहटा के शहीद विजय कुमार राय की पत्नी पुष्पा देवी को ढांढस बंधाने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उसके गांव अनंदपुर ठेकहा पहुंचे। पुष्पा देवी ने उनसे कहा कि हमें सरकार से मुआवजा नहीं, पाक की नापाक हरकत का करारा जवाब चाहिए। तब ही हमारे कलेजे को ठंडक पहुंचेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर