विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेटली बोले, जल्द संभल जाएगा बाजार

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 02:51 PM (IST)

शेयर बाजार में जारी गिरावट पर सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया कि बाजार जल्द संभल जाएगा। सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शेयर बाजार में जारी गिरावट पर सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया कि बाजार जल्द संभल जाएगा। सरकार और आइबीआइ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उनके मुताबिक, वैश्विक बाजार में पिछले कुछ दिनों से छाई अशांति की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई है।

जेटली ने कहा कि वैश्विक बाजार में पिछले कुछ दिनों से भारी उथल-पुथल देखी जा रही है, जिसका असर आज घरेलू बाजार में देखने को मिला है। वैश्विक बाजार में विभिन्न कारणों से गिरावट हो रही है, जिससे भारतीय बाजार पर भी दबाव बना है, लेकिन इसके लिए घरेलू कारक जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से सुधर रही है और वैश्विक बाजार में स्थिरता आने पर भारतीय बाजार शीघ्र ही सुधर जाएगा।

सोमवार को मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक 1505 अंकों का गोता लगा गया, निफ्टी में 455 अंक गिरावट दर्ज की गई। डालर के मुकाबले रुपया लगभग 60 पैसे कमजोर होकर 66.42 रुपये के स्तर पर आ गया। बुलियन बाजार में भी जबरदस्त अस्थिरता का माहौल है। सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

पढ़ेंः एक और मंदी के साये में दुनिया, भारतीय शेयर में भी कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।