विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी को बधाइयों का तांता

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2015 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 07:56 PM (IST)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज यानि 27 मार्च सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उनके घर जाकर इस सम्‍मान से उन्‍हें सम्‍मानित किया। आज सुबह से ही सियासी गलियारों के अलावा पूरे देश से अटल बिहारी वाजपेयी को बधाइयां

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज यानि 27 मार्च सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उनके घर जाकर इस सम्मान से उन्हें सम्मानित किया। आज सुबह से ही सियासी गलियारों के अलावा पूरे देश से अटल बिहारी वाजपेयी को बधाइयां मिलने लगी थी। आइए जानते है उनको देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने के बाद किसने क्या कहा।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री : मेरे जैसे करोड़ों देशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, जब अटल जी को भारत रत्न दिया जा रहा है।

राजनाथ सिंह, गृहमंत्री : अटल जी को भारत रत्न दिया जा ना, सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए महान गौरव का क्षण है।

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल : बहुत खुशी की बात है कि अटल जी आज भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। वो बड़े पैमाने पर इस सम्मान के हकदार हैं, जो वास्तव में एक महान राजनेता। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं...

कुमार विश्वास, आप नेता : आदरणीय अटल जी को 'भारत रत्न' की बहुत-बहुत बधाई। देश के सर्वोच्च अधिकारी माननीय राष्ट्रपति द्वारा स्वयं जा कर यह पुरस्कार देना शुभ संकेत है। कुछ अपवादों के आगे कोई भी प्रोटोकॉल मायने नहीं रखता।

पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री : अटल इरादे, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, दूरद्रष्टा, लोकप्रिय नेता-बहुमुखी प्रतिभा के धनी माननीय अटल जी ने हर क्षेत्र में उच्च आदर्श प्रस्तुत किये हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा नेता : जिन अटल जी ने मेरे जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ा, राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलना सिखाया ऐसे 'भारत रत्न' हैं अटल जी .....हमें गर्व हैं ।

पढ़ें - 11 भाषाओं के ज्ञाता हैं अटल बिहारी वाजपेयी

पढ़ें - अब तक इन्हें मिल चुका है भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।