विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नालंदा से जुड़ने को कई देश इच्छुक

By Edited By:
Published: Tue, 20 Nov 2012 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2012 09:43 PM (IST)

दुनिया की प्रख्यात विद्यापीठ रहे नालंदा विश्वविद्यालय को पुनस्र्थापित कराने में आसियान के कई अन्य देशों ने भी इच्छा जताई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोमपेन्ह [विशेष संवाददाता]। दुनिया की प्रख्यात विद्यापीठ रहे नालंदा विश्वविद्यालय को पुनस्र्थापित कराने में आसियान के कई अन्य देशों ने भी इच्छा जताई है। भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा, नालंदा विश्वविद्यालय परियोजना से कुछ और देश जुड़ना चाहते हैं। 2014-15 से यहां शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो सकती है।

बकौल मथाई भारत सरकार नालंदा विश्वविद्यालय पर बिहार सरकार के साथ काम कर रही है। तमाम बौद्ध देश चीन, जापान, सिंगापुर और कंबोडिया इसमें सहयोग कर रहे हैं। कुछ और देश भी इस परियोजना के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं। हम बिहार सरकार के संपर्क में हैं और इस बारे में जो भी उचित फैसला करना होगा किया जाएगा। ध्यान रहे कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान बौद्ध धर्मानुयायी देशों के नालंदा परियोजना से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि नालंदा परियोजना को आसियान का सहयोग मिला है। अब यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि पहले दो विद्यालयों में पढ़ाई का काम 2014-15 के शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।