विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, भाजपा के घोषणापत्र पर राजनीतिक दलों की क्या हैं प्रतिक्रियाएं

By Edited By:
Published: Mon, 07 Apr 2014 12:21 PM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 12:22 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। पार्टी का घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने जारी किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। पार्टी का घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने जारी किया। पहले से भाजपा पर आरोप लगा रहे राजनीतिक दलों ने घोषणापत्र जारी होते ही भाजपा पर सवालिया निशाना भी लगाया। आइए, जानते हैं किसने क्या कहा :

मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया

-घोषणापत्र जारी होते ही आप के नेता मनीषा सिसोदिया ने ट्वीट किया कि भाजपा अभी भी मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर ही राजनीति करना चाहती है। ये विकास का कौन सा मॉडल है?

-भाजपा ने गैस की कीमतों के बारे में मोदी जी की राय के बारे में कुछ नहीं बोला

-भ्रष्ट नेताओं का भाजपा में शामिल होने को लेकर निशाना साधा

दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने घोषणापत्र के बाद संघ पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने हिंदुत्व और सावरकर पर निशाना साधा।

कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया

आप के नेता कुमार विश्वास ने भी भाजपा पर सवाल खड़े किए और लिखा कि ये कैसा बदलाव है? और कब तक जनता को बेवकूफ बनाया जाएगा?