विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माणिक सरकार ने त्रिपुरा की चौथी बार सत्ता संभाली

By Edited By:
Published: Wed, 06 Mar 2013 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2013 09:47 PM (IST)

अगरतला। त्रिपुरा में माकपा नीत वाममोर्चा ने बुधवार को लगातार पांचवीं बार सरकार बनाई और 64 वर्षीय माणिक सरकार ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगरतला। त्रिपुरा में माकपा नीत वाममोर्चा ने बुधवार को लगातार पांचवीं बार सरकार बनाई और 64 वर्षीय माणिक सरकार ने चौथी बार सूबे की कमान संभाली। राच्यपाल डीवाई पाटिल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में माणिक सरकार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माणिक ने अपने मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों बहानुलाल साहा और रतन भौमिक को भी जगह दी है। सूबे में एक बार से अधिक मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड माणिक सरकार के दो पूर्ववर्तियों कांग्रेस के सचिंद्र लाल सिंह [1963-1972] और माकपा के नृपेन चक्रवर्ती [1978-1988] के नाम दर्ज है। विपक्षी कांग्रेस, इंडीजीनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा [आइएनपीटी], नेशनल कांफ्रेंस ऑफ त्रिपुरा [एनसीटी] गठबंधन ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद की हिंसा का आरोप लगाते हुए शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर