विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिसकी हत्या के आरोप में काटी सजा, वह महिला 7 साल बाद मिली जिंदा; 'हत्यारे' ने ही ढूंढ निकाला सच

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:17 PM (IST)

कर्नाटक के मांड्या में एक महिला जिसे मृत मान लिया गया था, वह सात साल बाद जिंदा मिली है, जबकि ...और पढ़ें

मांड्या में मृत मानी गई महिला 7 साल बाद मिली जिंदा

मांड्या में मृत मानी गई महिला 7 साल बाद मिली जिंदा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मांड्या जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला जिसे मृत मान लिया गया था वह सात साल बाद जिंदा मिली है। जिंदा मिली इस महिला की हत्या के आरोप में एक युवक को 2 साल से ज्यादा जेल में रहना पड़ा।

इस मामले के सामने आने के बाद दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 3 जुलाई 2019 की है। मांड्या के पांडवपुरा इलाके की रहने वाली मंजू, अपनी मर्जी के खिलाफ शादी तय किए जाने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। बस स्टैंड पर उसने अपने प्रेमी के पास जाने से पहले घर पर फोन करने के लिए राजेश नाम के एक युवक से उसका मोबाइल मांगा था।

जब मंजू वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता नागराजू ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि मंजू की आखिरी कॉल राजेश के नंबर पर थी। हालांकि, 2021 में इस केस को अनसुलझा मानकर बंद कर दिया गया था।

लेकिन 11 अगस्त 2021 को नागराजू ने दो अन्य व्यक्तियों के बयानों के आधार पर नई शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि राजेश ने मंजू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को कावेरी नदी में फेंक दिया।

बिना शव के दाखिल की चार्जशीट

शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। तत्कालीच जांच अधिकारी, इंस्पेक्टर प्रभाकर , ने बिना किसी शव या पुख्ता सबूत के राजेश को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों के बयानों और कथित कबूलनामे के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस झूठे मामले में राजेश को ढाई साल तक जेल की हवा खानी पड़ी, जिसके बाद उसे जमानत मिली।

राजेश ने खुद की तलाश

जमानत पर बाहर आने के बाद भी राजेश अपनी बेगुनाही की लड़ाई लड़ता रहा। उसकी कानूनी टीम ने खुद अपने स्तर पर छीनबीन की और मांड्या के नागमंगल इलाके के पास मंजू को ढूंढ निकाला, जो वहां अपने पति के साथ रह रही थी।

वकीलों की सूचना पर पुलिस ने मंजू को ढूंढकर महिला आश्रय केंद्र में रखा। मंजू ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह राजेश को जानती तक नहीं है और न ही उसे इस झूठे मुकदमे की कोई जानकारी थी। उसने कहा कि राजेश पूरी तरह बेकसूर है और वह अदालत में भी यही बयान देने को तैयार है।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद राजेश के परिवार ने झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले पिता और सबूत गढ़कर जिंदगी बर्बाद करने वाले पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मांड्या की पुलिस अधीक्षक शोभा रानी ने इस गंभीर चूक को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने बिना शव के चार्जशीट दाखिल किए जाने के सवाल पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक को इस पूरी लापरवाही की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दे दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।