विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हलाला के नाम पर पति ने कराया दुष्कर्म, महिला ने PM से मांगी मदद

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 18 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 06:48 AM (IST)

राजस्थान में जुए में हारे एक पति ने तलाक देकर अपनी पत्नी को हलाला के नाम पर अपने मित्र के लिए विवश कर दिया।

हलाला के नाम पर पति ने कराया दुष्कर्म, महिला ने PM से मांगी मदद
हलाला के नाम पर पति ने कराया दुष्कर्म, महिला ने PM से मांगी मदद

जयपुर (जयपुर)। पति द्वारा पहले पत्नी को तलाक देने और हलाला के नाम पर अपने मित्र के साथ रात बिताने को विवश करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़त महिला ने प्रधानमंत्री से मदद की गुहार की है।

जयपुर स्थित आमेर रोड़ निवासी चालीस वर्षीय एक महिला का पति ठेकेदारी व प्रापर्टी दलाल का काम करता है। वह शराब और जुए का लती भी है। आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब नौ माह पूर्व ठेकेदार ने अपने दो बच्चों एवं परिजनों के सामने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे दो दिन पहले उसने परिजनों के सामने ही कुछ कागजों पर पत्नी के अंगूठे के निशान भी लगवा लिए थे। हालांकि तलाक के बावजूद वह अपने पति के घर ही रही।

इसी बीच एक दिन उसने अपने मित्र के साथ जुआ खेलते समय शर्त लगाई कि यदि वह हार गया तो अपनी पत्नी को एक रात के लिए मित्र को सौंप देगा। ठेकेदार जुए में शर्त हार गया और दूसरे दिन अपनी पत्नी को घुमाने एवं फिर से शादी करने के लिए बातचीत करने के बहाने एक फार्म हाउस ले गया। वहां उसका मित्र पहले से ही मौजूद था। दोनों मित्रों ने वहां बैठकर शराब पी और ठेकेदार ने अपनी पत्नी को जूस में नींद की गोलियां दे दीं, जिससे वह कुछ देर बाद बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ठेकेदार ने इसका वीडियो भी बनाया। देर रात होश आया तो महिला चिल्लाई, लेकिन दोनों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया।

दूसरे दिन ठेकेदार फार्म हाउस से पत्नी को अपने साथ घर ले जाने लगा और बोला कि फिर अपनाने के लिए यह (हलाला) जरूरी था। शरीयत में हलाला जरूरी होता है। घर ले जाने के बाद ठेकेदार ने महिला से कहा कि तुम अब दूसरे के साथ हम बिस्तर हो गई। ठेकेदार ने महिला को वह विडियो भी दिखाया जो कि उसने दुष्कर्म के वक्त बनाया था। इसके बाद ठेकेदार ने महिला से जबरन संबंध बनाए।

महिला यह सब सहन नहीं कर सकी और अगले दिन घर से निकल कर पुलिस चौकी पर पहुंची। वहां से पीडि़ता को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामला धर्म से जुड़ा होने के कारण मिल बैठकर विवाद खत्म करने का सुझाव दिया, लेकिन महिला नहीं मानी और अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिया। वहीं ठेकेदार के परिवारीजन एवं मुस्लिम समाज के कुछ लोग महिला पर दबाव डाल रहे हैं कि पैसे लेकर वापस पति के पास रह जाए। उसने तलाक दिया था और अब हलाला हो गया। इधर महिला ने न्याय की मांग कर रही है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: पहले दिया तलाक फिर बनाया बहनोई से हलाला का दबाव

यह भी पढ़ें: तीन तलाक और हलाला स्वीकार्य नहीं: साक्षी महाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।