विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका के लिए पत्नी-बच्चों की हत्या

By Edited By:
Published: Thu, 05 Dec 2013 02:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2013 03:30 AM (IST)

गांव नथोर में प्रेमिका के प्रेम जाल में फंस एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों को राजस्थान कैनाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिरसा, जागरण संवाददाता। गांव नथोर में प्रेमिका के प्रेम जाल में फंस एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों को राजस्थान कैनाल में धकेल दिया। इससे पूर्व उसने उन्हें खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव ढूंढने के लिए प्रयास जारी हैं।

पड़ोसी राजस्थान के सीमावर्ती पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। खासकर राजस्थान कैनाल पर निगरानी के लिए नजदीकी थानों को विशेष निर्देश हैं ताकि जल्द ही शव बरामद किए जा सकें।

पढ़ें: पत्नी का गुप्त वीडियो देख बौखलाया पति, कर दी हत्या

नथोर निवासी विनोद (32) ने पत्नी और दो बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन दिन पहले रानियां पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। विनोद सिरसा के एक निजी स्कूल की वैन का ड्राइवर है। कालुआना गांव में शादीशुदा विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 30 नवंबर से उसकी पत्नी सुमन बेटी 10 साल की रवीना व बेटे आठ वर्षीय सौरव सहित लापता है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को जांच के दौरान विनोद पर ही हत्या का शक हो गया। इसके बाद जब विनोद से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की है। विनोद ने बताया कि शादी उपरांत उसका प्रेम-प्रसंग था जिसकी भनक उसकी पत्नी व बच्चों को लग गई तो उनके बीच अनबन रहने लगी थी। इस कारण ही उसने उन्हें ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। साजिश के अनुसार बीती 30 नवंबर रात को वह बर्फी (मिठाई) लेकर घर आया जिसमें बेहोशी की दवा मिला दी। दवा मिली बर्फी खाते ही जब बच्चे व पत्नी बेहोश हो गए तो उन्हें स्कूल की वैन में ही डालकर वह राजस्थान कैनाल के पास ले गया और उसमें फेंक दिया।

*****

नथोर गांव में दो बच्चों सहित महिला के लापता होने की दर्ज रिपोर्ट में जांच की तो पुलिस को महिला के पति पर ही हत्या करने का अंदेशा हुआ। इसके बाद विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में तीनों के हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। -सौरभ सिंह, एसएसपी, सिरसा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।