विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रांति की बेटी से भ्रष्टाचार की रानी बन गईं ममता

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 08:14 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता (राज्य ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, क्रांति की बेटी के रूप में जानी जाने वाली ममता बनर्जी तीन वर्षो में भ्रष्टाचार की रानी हो गयी हैं। माकपा में जो भ्रष्ट लोग थे वे सब तृणमूल के साथ आ गए हैं। भ्रष्ट और अपराधी प्रवृति के लोग शासन पर हावी हो गए हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ममता बनर्जी गलत लोगों से घिर गई हैं। तीन साल में ही तृणमूल कांग्रेस व ममता सरकार से राज्य की जनता का मोह भंग होने लगा है। सरकार का 60 फीसद काम विदेशी घुसपैठिये को ध्यान में रख कर हो रहा है। सारधा घोटाले में ममता के प्रत्यक्ष रूप से लिप्त होने के सवाल पर नकवी ने कहा,गलत तो गलत ही होता है। भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देना भी गलत है। ममता के शासन में अपराध, भ्रष्टाचार व घोटाले को बढ़ावा मिला है तो वह इसके लिए जिम्मेदार हैं। नकवी ने कहा, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में बन रहा है। सीबीआई के राजनीतिक इस्तेमाल के सवाल पर नकवी ने कहा,कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 10 वर्षो में जो किया है उससे केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रति ऐसी धारणा बनी है। सारधा कांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप जैसी कोई बात नहीं है। जांच में जो दोषी हैं वे पकड़े जाएंगे। इस मामले में कानून अपने ढंग से काम करेगा। उत्तर 24 परगना में भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेश में गाय भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं वामो के शासन में चोरी-छुपे होती थी और अब खुलेआम हो रही है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के पार्टी प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी मौजूद थे।

पढ़ें: सारधा-आइआरसीटीसी में करार का खुलासा

पढ़ें: तृणमूल नेता की बदजुबानी, कहा- रेप के आरोपों से बढ़ेंगी सदस्य संख्या