यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मल्लिका ने कहा, हैप्पी बर्थ डे डीयर नरेंद्र जी
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने परफेक्ट बैचलर को अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एनडीए ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने परफेक्ट बैचलर को अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए जा चुके गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की कमी वैसे भी नहीं है। आज उनका 64वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
पढ़ें : अब तो मल्लिका भी हो गई मोदी पर फिदा
भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोइन, बिंदास मॉडल मल्लिका ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, हैप्पी बर्थ-डे डीयर नरेंद्र जी। गौरतलब है कि इससे पहले मल्लिका के लिए मोदी देश के सबसे परफेक्ट बैचलर बन चुके हैं। मल्लिका ने कहा था कि मेरी नजर में मोदी देश के सबसे परफ्केट बैचेलर हैं। वो स्मार्ट हैं प्रोगेसिव हैं और उन्हें भी उसी तरह गलत समझा जाता है जिस तरह मुझे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
