विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माही की मौत का जिम्मेदार मकान मालिक गिरफ्त से दूर

By Edited By:
Published: Tue, 26 Jun 2012 08:11 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Jun 2012 09:22 AM (GMT+05:30)

कासन की ढाणी गांव के जिस बोरवेल में गिरने से माही की मौत हुई, उसकी खुदाई करवाने वाला मकान मालिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव। कासन की ढाणी गांव के जिस बोरवेल में गिरने से माही की मौत हुई, उसकी खुदाई करवाने वाला मकान मालिक रोहताश तायल छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। रोहताश की तलाश में पुलिस की तीन विशेष जांच टीमें जुटी हुई हैं। उसके मोबाइल फोन को ट्रेस कर उसका पता जानने का प्रयास किया जा रहा है।

जिस मकान में माही रहती थी, उसका मकान मालिक रोहताश तायल मूलत: दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ द्वारका में रहता है। कासन की ढाणी स्थित जिस मकान में माही रहती थी, वहां पर रोहताश ने चार बोरवेल करा रखे थे। न तो इसके लिए किसी से अनुमति ली और न ही फेल हुए बोरवेल को ढंका। इसी बोरवेल में बुधवार रात साढ़े दस बजे माही गिर गई थी।

सूत्रों की माने तो रोहताश ने अपने मोबाइल हैंडसेट से सिम निकाल रखी है और इसी के चलते उसके संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। उधर, माही के अलीगढ़ स्थित पैतृक गांव सोंगरा में रविवार देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम है। किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर