Move to Jagran APP

देश केे इस राज्‍य में महिलाएं केस दर्ज कराने में रहती हैं सबसे आगे

देश में एक ऐसा राज्‍य है जहां पर महिलाएं अपने साथ होने वाले अन्‍याय के खिलाफ मामला दर्ज कराने में सबसे आगे रहती हैं। आप ऐसे राज्‍य के बारे में नहीं जानते हैं तो ये पढ़ें

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2016 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 07:58 PM (IST)

नई दिल्ली (प्रेट्र)। देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां पर महिलाएं अपने साथ होने वाली वारदातों के लिए सर्वाधिक मुकदमे दर्ज कराती हैं। सुप्रीम कोर्ट ई कमेटी के आंकड़ों के अनुसार देश में महिलाओं ने विभिन्न अदालतों में कुल 20,94,086 मामले दर्ज कराए हैं। यह पूरे देश में दर्ज मामलों का 9.58 प्रतिशत है। पूरे देश में 2.18 करोड़ मामले इस समय निचली अदालतों में हैं।

loksabha election banner

पुलिस की वजह से गई ब्रिटेन की महिला एमपी जो कॉक्स की जान!

महिलाओं के दर्ज कराए गए 20.94 लाख मामलों में महाराष्ट्र की महिलाओं के 2,55,122 मामले हैं। इसके बाद बिहार में महिलाओं के 2,16,599 मामले दर्ज हुए हैं। आबादी के लिहाज से सबसे बड़े उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु का स्थान इसके बाद है।

कोर्ट ने नहीं किया न्याय, फैसले के खिलाफ जाऊंगी हाईकोर्ट: जाकिया जाफरी

विभिन्न मामलों के 6,96,704 मुकदमे वरिष्ठ नागरिकों ने विभिन्न अदालतों में दर्ज कराए हैं। लंबित मामलों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। 30 अप्रैल तक प्रदेश में 51,13,978 मामले विभिन्न अदालतों में लंबित थे। इस सूची में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और राजस्थान तीसरे स्थान पर है।

HAL के ट्रेनर एयरक्राफ्ट में बैठ मनोहर पर्रिकर ने भरी उड़ान

ओरलैंडो में गोलीबारी के बीच भगवान बना यह भारतीय युवक, बचाई 50 की जान

शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा नामिबिया

भारत में बढ़ी हैं धार्मिक सौहार्द बिगाड़नें की घटनाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.