Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा: लखनऊ हत्या कांड में महिला से दुष्कर्म नहीं

    By Edited By:
    Updated: Mon, 21 Jul 2014 07:42 AM (IST)

    पुलिस ने दिल्ली के निर्भया कांड की तरह लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव में महिला के साथ हुई दरिंदगी का राजफाश करने का दावा किया है। घटनास्थल से सटे गढ़ी निवासी बेरहम कातिल रामसेवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की दलील है कि दुष्कर्म में असफल होने पर रामसेवक ने महिला की निर्ममता से हत्या कर दी।

    लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। पुलिस ने दिल्ली के निर्भया कांड की तरह लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव में महिला के साथ हुई दरिंदगी का राजफाश करने का दावा किया है। घटनास्थल से सटे गढ़ी निवासी बेरहम कातिल रामसेवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की दलील है कि दुष्कर्म में असफल होने पर रामसेवक ने महिला की निर्ममता से हत्या कर दी। रामसेवक ने मोबाइल पर राजीव नाम से उसे अपने जाल में फंसाया। उससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और चाभी बरामद की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश महिला सेल की प्रभारी और अपर पुलिस महानिदेशक इओडब्ल्यू सुतापा सान्याल ने रविवार की शाम घटना का ब्योरा देते हुए घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने से इंकार किया। बताया कि महिला की काल डिटेल की छानबीन करने के बाद पता चला कि 16 जुलाई की रात्रि को करीब दस बजे राजीव नाम के किसी व्यक्ति ने उसे फोन करके बुलाया। महिला आटो से मोहनलालगंज पहुंची। वहां मोटरसाइकिल पर राजीव ने हेलमेट लगाकर उसे रिसीव किया और उसे लेकर वह बलसिंह खेड़ा स्थित रोड के किनारे प्राइमरी स्कूल में पहुंचा। स्कूल में जब उसने अपना हेलमेट उतारा तो मोबाइल की रोशनी में उसका चेहरा देखकर महिला चौंक गयी।

    राजीव बना यह व्यक्ति मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बलसिंहखेड़ा गांव के ही गढ़ी टोला रामसेवक था जो एक निजी अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है। महिला उस पर बिफर पड़ी और कहा कि रामसेवक तुमने मुझे धोखा देकर बुलाया है। मैं तुम्हें कल बताती हूं। फिर रामसेवक ने उससे सम्बंध बनाना चाहा तो वह धमकी देते हुए भागी। रामसेवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसे हेलमेट से मारा-पीटा। दुष्कर्म में सफल नहीं हुआ तो उसने क्रूरता से पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचायी और चाबी से हमला किया। उसे रक्तस्राव होने लगा। उसने रामसेवक से पानी मांगा। उसने स्कूल के किनारे हैंडपंप की ओर इशारा किया और भाग निकला। महिला हैंडपंप के पास पहुंचकर गिर पड़ी और ब्रेन हैमरेज के कारण उसकी मौत हो गयी। रामसेवक के शरीर में नाखून के खरोंच के निशान मिले हैं। यह महिला से संघर्ष के दौरान आए।

    दोनों के बीच तीन दिन में 28 बार हुई थी बातचीत

    इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए यह तथ्य प्रकाश में आया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फ्लैट देखने के दौरान महिला से 40 वर्षीय रामसेवक की जान पहचान हुई। महिला ने किराये का मकान खोजने के लिए भी रामसेवक से मदद मांगी। सुतापा ने कहा कि रामसेवक महिला से सम्बंध बनाना चाहता था, किंतु अपनी हैसियत से डरता था। इसलिए उसने एक मोबाइल चुराया और उसका सिम अपने मोबाइल में डालकर राजीव नाम से बातचीत शुरू की। 14 जुलाई से 16 जुलाई के बीच दोनों के बीच 28 बार बातचीत हुई। इसमें 16 बार राजीव की ओर से और 12 बार महिला की ओर से बातचीत की गयी।

    पहले भी धोखाधड़ी कर चुका रामसेवक

    एडीजी ने बताया कि रामसेवक पहले भी धोखाधड़ी कर चुका है। वह अमरोहा जिले में धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है।

    फोटो अपलोड करने वालों पर होगी कार्रवाई

    एडीजी ने कहा कि कुछ लोगों ने ट्वीटर और फेसबुक जैसे सोशल साइटों पर महिला का निर्वस्त्र फोटो अपलोड किया है। ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।

    पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई सुतापा सान्याल ने बताया कि घटना स्थल पर संवेदनहीनता दिखाने में इंस्पेक्टर और एसआइ निलंबित किए जा चुके हैं। वहां तैनात बाकी पुलिसकर्मियों की भूमिका की छानबीन हो रही है। अभी उन्हें निलंबित नहीं किया गया है, लेकिन उन पर कार्रवाई के लिए छानबीन हो रही है।

    क्या था घटनाक्रम

    मोहनलालगंज के बलसिंह खेड़ा गांव में 17 जुलाई की सुबह आठ बजकर दस मिनट पर चौकीदार ने एक महिला की निर्वस्त्र लाश खून से लथपथ देखी। महिला के शव की शिनाख्त अगले दिन हो सकी और पता चला कि वह एक अस्पताल में अपने पति की मौत के बाद नौकरी कर रही थी। उसके 11 और आठ वर्ष के दो बच्चे हैं। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को कई सुराग मिले।

    पढ़ें: जानिए, ऐसे अपराधों के खिलाफ क्या है लोगों की राय

    पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड ने की थी महिला की हत्या

    comedy show banner
    comedy show banner