यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेमी युगल को पेड़ से बांध कर दी सजा
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के डोबापाड़ा गांव में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर सजा दी गई। गांव की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के डोबापाड़ा गांव में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर सजा दी गई। गांव की एक युवती अपने से दोगुनी उम्र के एक युवक के साथ फरार हो गई थी।
वह दो विवाह कर चुका है। दोनों भागकर अहमदाबाद चले गए थे। कुछ दिन पहले युवती ने अपनी मां से फोन पर बात की तो मां ने कहा कि तबीयत खराब है। यह सुनकर युवती ने बता दिया कि वो अहमदबाद में है। युवती के परिजन इन्हें गांव ले आए।
यहां दोनों को पेड़ से बांध दिया। युवती को तो कुछ देर बाद छोड़ दिया गया, लेकिन युवक को शाम तक बांधे रखा। बाद में पुलिस ने इसे छुड़ाया। पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
