विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा अब फेसबुक पर

By Edited By:
Published: Mon, 08 Jul 2013 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2013 05:58 PM (IST)

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ की 136वीं रथयात्रा हाईटेक हो गई है। दरअसल, यात्रा की पल-पल की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिलेगी।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ की 136वीं रथयात्रा हाईटेक हो गई है। दरअसल, यात्रा की पल-पल की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिलेगी।

400 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर से यह रथयात्रा 10 जुलाई को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आयोजित होगी। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि मंदिर की वेबसाइट पर फेसबुक का लिंक है। इस पेज पर जगन्नाथ मंदिर की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस पर भक्तों को ऑनलाइन पूजा की भी इजाजत है। उन्होंने बताया, रथयात्रा की अगुवाई 18 सुसज्जित हाथी करेंगे, जबकि 101 ट्रकों पर झांकियां सजाई जाएंगी। इस दौरान 38 अखाड़े भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाएंगे।

सूत्रों ने बताया, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और बहन सुभद्रा के रथों की सांकेतिक सफाई कर सकते हैं। 14 किमी लंबी यात्रा शहर के संवेदनशील इलाकों कालूपुर, प्रेम दरवाजा, देलही चकला, दरियापुर और शाहपुर से भी होकर गुजरेगी। इसके मद्देनजर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। यात्रा के दौरान करीब दस हजार पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

मंदिर के ट्रस्टी महेंद्र झा ने बताया, रथयात्रा जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ की मंदिर से बुधवार सुबह शुरू होगी, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। रथयात्रा भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया, रथयात्रा के समापन पर भक्तों में 250 क्विंटल मूंग की दाल से निर्मित व्यंजन, चार क्विंटल आम, दो क्विंटल अनार और दो क्विंटल जामुन प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।