विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद के जज को लश्कर-ए-तैयबा से मिली धमकी

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 11:29 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2014 11:30 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मामले की सुनवाई करने पर आतंकी संगठन लश्करे तैयबा ने इलाहाबाद जिला अदालत के जज को उड़ाने की धमकी दी है। स्पीड पोस्ट से धमकी भरा खत संबंधित जज के पास जब गुरुवार को पहुंचा तो जिला न्यायालय में हड़कंप मच गया। जज ने धमकी के बारे में एसएसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। जिला अदालत में कुछ दिन प

News Article Hero Image

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मामले की सुनवाई करने पर आतंकी संगठन लश्करे तैयबा ने इलाहाबाद जिला अदालत के जज को उड़ाने की धमकी दी है। स्पीड पोस्ट से धमकी भरा खत संबंधित जज के पास जब गुरुवार को पहुंचा तो जिला न्यायालय में हड़कंप मच गया। जज ने धमकी के बारे में एसएसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

जिला अदालत में कुछ दिन पहले उमर अब्दुल्ला के धारा 370 पर बयान का विरोध करते हुए सुशील कुमार ने कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसको जिला अदालत ने स्वीकार करते हुए उसकी सुनवाई शुरू कर दी और इस समय मामले में गवाही की कार्यवाही चल रही है।

मुकदमे से खफा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के प्रमुख अजहर की ओर से जिला अदालत के जज को धमकी भरा पत्र आया है।

पत्र में कहा गया है कि 'कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री में दम नहीं है जो अनुच्छेद-370 को हटा सके। तुम जो हमारे प्यारे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जेल भेजने की फिराक में हो तो तुमको शायद हमारी कैफियत का पता नहीं है। अगर तुमने मुकदमे को तत्काल खारिज नहीं किया तो वादी मुकदमा एवं इससे संबंधित सभी लोगों को आरडीएक्स से लैस आत्मघाती दस्ते से उड़वा दूंगा। तुम भारतवासी इसी लायक हो।

मेरे लोग इलाहाबाद में मुकदमे से संबंधित लोगों की रेकी कर चुके हैं। चुनौती दे रहा हूं कि बचा सकते हो तो बचाओ। जल्द ही खूनी खेल देखने के लिए तुम लोग तैयार हो जाओ। खुली चुनौती के लिए खत लिख रहा हूं'। इस तरह के धमकी भरे खत से जिला अदालत के जजों में हडकंप मचा है।

पढ़ें: हमने जो विस्फोट किए उसके लिए हमें गर्व है: भटकल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।