विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले के पास था एक और बैग, कुमारस्वामी बोले- जल्द खुलेगा भेद

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 10:30 PM (IST)

हवाई अड्डे जाने से पहले संदिग्ध के पास दो बैग थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास बस स्टॉप से ...और पढ़ें

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले के पास था एक और बैग, कुमारस्वामी बोले- जल्द खुलेगा भेद
मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले के पास था एक और बैग, कुमारस्वामी बोले- जल्द खुलेगा भेद

मंगलुरु, प्रेट्र। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को आइईडी रखने वाले संदिग्ध के पास एक और बैग था। हवाई अड्डे पहुंचने से पहले उसने बैग एक दुकान में रख दिया था। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष ने मंगलवार को कहा कि कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और कई संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंच गई। यह टीम सोमवार की घटना की विस्तृत जांच करेगी।

वहीं, मंगलुरु में एयरपोर्ट से आईईडी मिलने की घटना पर पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने संदेह जताया है। कुमारस्वामी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ शरारती लोग मंगलुरु और प्रदेश के लोगों को हतोत्साहित करना चाहते थे। उन्होंने शरारत की है और जल्द ही उनका भेद खुल जाएगा।

ऑटो रिक्शा से हवाई अड्डे पहुंचा संदिग्ध

हवाई अड्डे जाने से पहले संदिग्ध के पास दो बैग थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास बस स्टॉप से वह बस में सवार हुआ और केनजार हवाई अड्डा स्टॉप पर उतर गया। इसके बाद वह नजदीक के एक सैलून में गया और अपना बैग कुछ देर के लिए रखने को कहा। सैलून के कर्मचारियों ने इसकी अनुमति दे दी और दुकान के बाहर बैग रखने को कहा। इसके बाद वह आइईडी वाला दूसरा बैग लेकर ऑटो रिक्शे से हवाई अड्डे पहुंचा। उसी ऑटो रिक्शे से वह कावूर की तरफ निकल गया।

नहीं ऑन था टाइमर

यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह कहां गया और दूसरे बैग का क्या किया। यह भी साफ नहीं है कि वह हवाई अड्डे में प्लांट किए गए विस्फोटक से धमाका करना चाहता था या नहीं। इसका कारण यह है कि विस्फोटक के तार उचित तरीके से जोड़े नहीं गए थे और टाइमर भी ऑन नहीं था।

जिस ऑटो रिक्शे से संदिग्ध हवाई अड्डे पहुंचा था उसके ड्राइवर से पूछताछ की गई है। ड्राइवर ने बताया कि वापसी में उसने सैलून से बैग लिया और पुंपवेल जंक्शन पर उतर गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बाद में बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान के टर्मिनल मैनेजर को आए फोन से इस घटना के तार जुड़े हैं या नहीं। आवश्यक जांच के बाद ही इंडिगो के विमान ने उड़ान भरी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।