विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की खांसी और शुगर में सुधार, जल्द लौटेंगे दिल्ली

By Test2 test2Edited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 01:05 PM (IST)

बेंगलुरु के जिंदल नेचर केयर इंस्टिट्यूट के सीएमओ डॉ. बीएन कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हालत में अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच अपनी खांसी और शुगर का बंगलुरु में इलाज करा रहे पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत में अब सुधार हो रहा है। प्राकृतिक उपचार से उनकी खांसी में खासा आराम हुआ है। सेहत में सुधार के साथ केजरीवाल वहां मनोरंजन के लिए अंताक्षरी भी खेल रहे हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टररों के अनुसार, वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और वापस जाकर राजधानी की कमान संभाल सकते हैं।

बेंगलुरु के जिंदल नेचर केयर इंस्टिट्यूट के सीएमओ डॉ. बीएन कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हालत में अब काफी सुधार है। उनकी ब्लड शुगर अब सामान्य स्तर पर है। लिहाजा, उनकी दवाएं भी कम कर दी गई हैं। उनकी खांसी में भी कफी आराम है। अरविंद की सेहत में सुधार को देखते हुए संभवत: उनकी अस्पताल से भी जल्द छुट्टी होने की संभावना है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, सोमवार को केजरीवाल दिल्ली वापस आ सकते हैं।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर में भी उनकी सेहत को लेकर कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और वह अब बिना खांसे लंबी बातचीत करने लगे हैं। यहां तक की अंताक्षरी भी खेलने लगे हैं।

पढ़ें : मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से सिर्फ मुसलमानों को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे केजरीवाल