विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकारात्‍मक राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल : किरण बेदी

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2015 12:29 PM (IST)

भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद किरण बेदी ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद किरण बेदी ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

देखें किरण बेदी की अनदेखी तस्वीरें

किरण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं विगत 26 साल से दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही हूं। चाहे नशा मुक्ति अभियान हो या बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, मैंने अपने एनजीओ माध्यम से काफी लोगों की मदद की है। हां, अब हमारे काम में राजनीति भी जुड़ गया है तो इसे भी मैंने लोगों की सेवा के लिए ही चुना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदार के सवाल पर कहा कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे निभाऊंगी।

गौरतलब है कि बेदी गुरुवार को भाजपा में शामिल हुई हैं और उन्हें दिल्ली में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बेदी ने कहा कि वह अब मिशन मोड पर हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की है।

पढ़ें : 'आप' ने किया किरण का राजनीति में स्वागत, कांग्रेस ने कहा-हताशा

पढ़ें : किरण बेदी का भाजपा में जाना 'स्वस्थ संकेत': थरूर