विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्धव की नसीहत, दूसरे देशों की तरह क्रिकेट से दूर रहें राजनेता

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 04:23 AM (IST)

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने क्रिकेट खेलने वाले 11 अन्य देशों की तरह देश के राजनेताओं को इस खेल से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने क्रिकेट खेलने वाले 11 अन्य देशों की तरह देश के राजनेताओं को इस खेल से दूर रहने की नसीहत दी है। हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के बीच विवाद पर उद्धव ने यह टिप्पणी की है। बता दें कि तकनीकी आधार पर मुंडे का नामांकन खारिज होने के बाद पवार को अक्टूबर में एमसीए का अध्यक्ष चुना गया।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में उद्धव ने कहा, क्रिकेट खेलने वाले 11 देशों में एक यूनाइटेड किंगडम [यूके] में प्रिंस चा‌र्ल्स क्रिकेट संस्था का प्रमुख बनने की लालसा नहीं रखते। श्रीलंका, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के नेता भी क्रिकेट इससे दूर रहते हैं। भारत में प्रधानमंत्री की चाहत रखने वाले शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का सपना संजोए गोपीनाथ मुंडे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन प्रमुख का पद हासिल करने के लिए आपस में भिड़ रहे हैं।

पीएम उम्मीदवार के लिए राजग में कई विश्वसनीय चेहरा: उद्वव

राजनीतिज्ञ क्रिकेट और इसके गवर्निग निकायों के प्रति इस कदर आसक्त हैं मानो अन्य समस्याएं सुलझ गए हों। राजनीतिज्ञों को बाल ठाकरे की तरह क्रिकेट से लगाव रखना चाहिए। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब राजनीतिज्ञों की बारी है कि क्रिकेट की भलाई के लिए वे खेल की राजनीति को छोड़ें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।