विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद शर्मनाक! रेलवे ने आपदा पीड़ितों से वसूला किराया

By Edited By:
Published: Sat, 22 Jun 2013 03:27 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2013 01:10 PM (IST)

हरिद्वार से विशेष ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे अधिकारी प्राकृतिक आपदा पीड़ितों का पुरानी दिल्ली स्टेशन पर स्वागत तो कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, [रणविजय सिंह]। हरिद्वार से विशेष ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे अधिकारी प्राकृतिक आपदा पीड़ितों का पुरानी दिल्ली स्टेशन पर स्वागत तो कर रहे थे लेकिन राहत के लिए चलाई गई इस विशेष ट्रेन से भी रेलवे ने कमाई करने का मौका नहीं छोड़ा। दिल्ली पहुंचे विशेष ट्रेन में सफर करने वाले पीड़ितों से यात्री किराया लिया गया। यही नहीं, दिल्ली से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कोई व्यवस्था करने की जरूरत नहीं समझी।

पढ़ें : तबाही के बाद लूट, क्80 रुपये की रोटी

आपदा पीड़ित बोब्बिली माल्लेसली ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए रेलवे ने किराया लिया है। शारदा ने कहा कि बरकोट में हम लोग चार दिन तक फंसे रहे थे। ट्रेवल एजेंसी वाले ने भी पूरा पैसा लिया, जबकि वह दिल्ली लाया भी नहीं। रेलवे से भी हमें राहत नहीं मिली। हरियाणा के नारनौल निवासी बिल्लू राम ने बताया कि उन्होंने 80 रुपये का टिकट लिया था। बिना टिकट के ट्रेन में बैठने नहीं दिया जा रहा था। दूसरी तरफ पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचे यात्रियों के गृह राज्य जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

पढ़ें : फिर से भारी बारिश की आशंका, क्या होगा म्0 हजार लोगों का?

आंध्र प्रदेश की रहने वाली शारदा ने कहा कि सरकार ने राहत के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। यहां स्टेशन पर कोई यह बताने वाला नहीं है कि हैदराबाद के लिए कब और कौन सी ट्रेन है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर