विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक के सीएम ने पहनी 70 लाख रुपये की घड़ी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2016 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 02:45 PM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की घड़ी उपचुनाव व पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है। जनता दल (एस) ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की घड़ी उपचुनाव व पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है। जनता दल (एस) के नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने सीएम से सवाल किया है कि 70 लाख रुपये की घड़ी उनके हाथ में क्या कर रही है?

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कुमार स्वामी ने आरोप लगाया कि समाजवादी मुख्यमंत्री पूंजीपति बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने 70 लाख रुपये की घड़ी और दो लाख रुपये का चश्मा पहना है, जो एक समाजवादी नेता का आचरण नहीं है।

कुमार स्वामी के अनुसार, हीरे जड़ी ‘हब्लोट’ की जो घड़ी रमैया पहनते हैं, उसकी कीमत 68 लाख 56 हजार रुपये है। कस्टम ड्यूटी के बाद वो घड़ी करीब 70 लाख रुपये की हो जाती है।

गौरतलब है कि पिछले महीने मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थी कि सिद्धारमैया ने केएसआईसी के शोरूम से अपनी पत्नी के लिए एक लाख 9 हजार रुपये की सिल्क की साड़ी खरीदी थी, जो वॉटरप्रूफ हैं।

इससे पहले 80 के दशक में स्टेट प्लानिंग बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन रहे चंद्र महाल इब्राहिम ने रोलेक्स की घड़ी पहनी थी। उस वक्त यह मामला सदन में चर्चा का विषय बन गया था।

आर गुंदू राव की कैबिनेट में मंत्री रहने के दौरान रोलेक्स की घड़ी यूएई के एक मंत्री ने उन्हें उपहार में दी थी। इसकी कीमत FCRA के तहत स्वीकृत उपहार लेने के लिए तय की गई राशि सीमा से अधिक थी।

पढ़ेंःकर्नाटक: अब 144 बस स्टेशनों पर होगे फ्री वाइ-फाइ