विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी आए तो लाएंगे पाक सैनिकों के सिर : कल्याण

By Edited By:
Published: Thu, 17 Apr 2014 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 08:41 PM (IST)

वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान सैनिकों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान सैनिकों को उनकी हरकतों का माकूल जवाब दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनके सिर भी कलम किए जाएंगे। गुरुवार को वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि इन तीनों दलों के नेता नरेंद्र मोदी से डरे हुए हैं। मुस्लिम तुष्टीकरण को लेकर इनमें होड़ मची है। नौकरियों में मुस्लिमों को 18 फीसद आरक्षण का कुचक्र रचा जा रहा है। इसका भाजपा जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि देश के हालात बदतर हैं। इन्हें बदलने को युवाओं को आगे आना होगा। सारे राजनीतिक दल सांप्रदायिकता के नाम पर मोदी रोको अभियान में जुटे हैं। मोदी के पीएम बनने पर सभी भ्रष्टाचारियों की फाइलें खोली जाएंगी।

पढ़ें: भाजपा न तुष्टीकरण होने देगी और न मजहबी आरक्षण: कल्याण