विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्तीफे को लेकर दुविधा में गांगुली

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 09:23 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 09:40 AM (IST)

कोलकाता [जागरण ब्यूरो]। इंटर्न छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता [जागरण ब्यूरो]। इंटर्न छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार गांगुली के चौतरफा इस्तीफे की मांग के बीच उन्होंने फिर कहा कि इस बारे में अभी सोचा नहीं है। जस्टिस गांगुली ने मंगलवार को कहा कि अभी यह तय नहीं कर सका हूं कि पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दूं या नहीं।

गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा था कि 'मुझे आवश्यक रूप से लगता है कि जस्टिस गांगुली को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।' जबकि पार्टी लाइन से इतर वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि महज आरोप लगाए जाने से जस्टिस गांगुली को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इस्तीफे की मांग को लेकर बन रहे दबाव के सवाल पर जस्टिस गांगुली ने कहा कि अभी इसके बारे में सोचने का सही वक्त नहीं आया है। मैं अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को खारिज करता हूं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर ने भी मामले में जस्टिस गांगुली का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा था कि महज आरोपों के आधार पर किसी का इस्तीफा देना सही नहीं है। जहां तक मैं जानता हूं, गांगुली के बारे में ऐसे आरोपों पर विश्वास करना कठिन है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

जस्टिस गांगुली के बचाव में आए कबीर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर