विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईश्वर केजरीवाल को माफ करे, वह नहीं जानते क्‍या कह रहे हैं: नजीब जंग

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 07 Jun 2015 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2015 08:13 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपने ऊपर की गई टिप्पणियों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपने ऊपर की गई टिप्पणियों पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने बेहद संतुलित जवाब दिया है। उपराज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री को माफ कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह नहीं जानते कि वह क्या कह रहे हैं।

गौरतलब है कि इंटरव्यू में केजरीवाल ने उपराज्यपाल जंग पर तीखा हमला करते हुए उन्हें भाजपा का पोलिंग एजेंट करार दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि उपराज्यपाल ने राजनिवास को भाजपा मुख्यालय में बदल दिया है। केजरीवाल ने कहा था कि जंग उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या दिल्ली के अन्य मंत्रियों को मिलने का समय नहीं देते और उनके फोन नहीं उठाते। लेकिन यदि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चौकीदार भी उन्हें फोन कर दे तो वह रेंगते हुए जाएंगे।

केजरीवाल ने इंटरव्यू में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहरबानी कर हमें दिल्ली चलाने दें और खुद देश चलाएं। उपराज्यपाल के जरिए आए दिन हमारे लिए समस्याएं पैदा नहीं करें। दिल्ली की हार का बदला यहां की जनता और आम आदमी पार्टी से लेना सही नहीं है।

पढ़ेंः मोदी समझ लें मैं राहुल गांधी नहीं हूंः केजरीवाल