विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोकर कहने वाला चिरकुट : अमर

By Edited By:
Published: Wed, 26 Mar 2014 05:15 AM (IST)

सपा सरकार के मंत्री द्वारा जोकर बताए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता अमर सिंह जमकर बरसे। उन्होंने मंत्री को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आगरा [जासं]। सपा सरकार के मंत्री द्वारा जोकर बताए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता अमर सिंह जमकर बरसे। उन्होंने मंत्री को नाम लिए बगैर चिरकुट कह दिया। साथ ही यह कहा कि मेरी हकीकत मुलायम सिंह बताएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की धमकी भी दी।

मंगलवार रात को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि एक चिरकुट मंत्री उन्हें जोकर कहता है, उसे नहीं पता ताश के पत्तों में जोकर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वह बाजी पलट देता है। अमर सिंह ने कहा कि भरी बैठक में मुलायम सिंह सीएम बेटे से कहते हैं कि तुम चापलूस मंत्रियों से घिरे हो, इनसे बचो। प्रदेश के मंत्रियों की यही औकात है। रालोद प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि वह वाकयुद्ध से बचना चाहते हैं। ऐसा हुआ तो चुनाव आयोग को इसकी लिखा पढ़ी करनी होगी। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बाल गोपाल उन्हें जीरो कहते हैं, आने वाला चुनाव बताएगा कि जीरो एक को दस कैसे बनाता है। अमर सिंह ने कहा कि फीरोजाबाद के कांग्रेस प्रत्याशी ने जरूरत महसूस की तो वह बाल गोपाल के बेटे के खिलाफ भी चुनाव प्रचार करेंगे। वहां के लोगों को बलात्कार पीड़ित महिलाओं की चींखों से अवगत कराएंगे। जुल्म की दास्तां क्या होती है उसे आम आदमी को बताएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र धनगर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

मैं कांग्रेस का डीएनए हूं

सपा पर प्रहार करने वाले अमर सिंह ने कांग्रेस का जमकर गुणगान किया। मेरी शुरुआत कांग्रेस से हुई, मैं राजनीति में कांग्रेस का डीएनए ही हूं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मुझे टिकट देने का प्रस्ताव दिया था, मैंने इन्कार कर दिया। हालांकि रालोद मुखिया अजित सिंह को इन्कार नहीं कर सका। अमर सिंह ने कहा कि वह आगरा में चुनाव के साथ ही जल युद्ध लड़ने आए हैं।

पढ़ें : मुलायम के लिए फिर दिखा अमर प्रेम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।