यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेएनयू में कक्षा से छात्रा के अपहरण की कोशिश
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रा पर जानलेवा हमला और छात्रा से मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को कक्षा में घुसकर एक और छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी लड़का फरार हो चुका था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रा पर जानलेवा हमला और छात्रा से मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को कक्षा में घुसकर एक और छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी लड़का फरार हो चुका था।
पढ़ें: जेएनयू में छात्रा को काट डाला
दोपहर के समय एक लड़का स्कूल ऑफ लैंग्वेज के जर्मन विभाग की कक्षा में घुसकर एक छात्रा को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़की शोर मचाने लगी। इस बीच, एक प्रोफेसर मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पढ़ें: जेएनयू फिर शर्मशार, छात्रा से छेड़छाड़; मारपीट
बताया जा रहा है कि आरोपी गया, बिहार में लड़की का सहपाठी था। इस वर्ष लड़की ने जेएनयू में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है। बुधवार को उसकी पहली कक्षा थी। इसी दौरान उसे ढूंढ़ते हुए वह लड़का उसकी कक्षा में पहुंच गया और उसे साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई है।
जेएनयू की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि जेएनयू में लड़की पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व यौन शोषण के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर