पाक का संघर्षविराम उल्लंघन जारी, आरएसपुरा सेक्टर में की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार आधी रात के बाद भारतीय क्षेत्र में फिर गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर, राज्य में आइएस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी थाना क्षेत्रों
जम्मू। जम्मू-कश्मीर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार आधी रात के बाद भारतीय क्षेत्र में फिर गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर, राज्य में आइएस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी थाना क्षेत्रों में पर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर के कोट्रांका इलाके स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर बिना उकसाहट गोलीबारी की।
पिछले सात दिनों से पाकिस्तान रेंजर्स के जवान द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन कर र हैं, जिससे जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के हजारों गांवों में लोग दहशत में हैं। सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को अपना घर तथा खेत छोड़ कर जाना पडा़ है।
पढ़ें : पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, अखनूर सेक्टर में की फायरिंग