Move to Jagran APP

पाक का संघर्ष विराम उल्लंघन जारी, सेना का जवान शहीद

पाकिस्तानी स्नाइपर की गोली से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए गुरुवार रात भी मोर्टार गोलों से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 09:51 AM (IST)
पाक का संघर्ष विराम उल्लंघन जारी, सेना का जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तानी स्नाइपर की गोली से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए गुरुवार रात भी मोर्टार गोलों से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया। पिछले 32 घंटों में पाकिस्तान ने चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

loksabha election banner

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगे कृष्णा गति सेक्टर में गुरुवार शाम 6.15 बजे बगैर उकसावे के फायरिंग की। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी। नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवान माकूल जवाब दे रहे हैं। ताजा गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तानी बल ने दाकू, रोजा तथा चूहा चौकियों से भारत की चार चौकियों को मोर्टार गोलों से निशाना बनाया।

इसके पहले बुधवार रात पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर फायरिंग में पुंछ के परविंदर पोस्ट पर तैनात सेना के जवान रचपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। वह 22-सिख यूनिट के थे। इस महीने पाकिस्तानी बलों की स्नाइपर से हमले की यह तीसरी घटना है। ऐसे ही दो अन्य घटनाओं में कश्मीर घाटी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.