विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया की अंतिम विदाई, मीडिया संग सूरज की झड़प

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 08:09 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 03:13 PM (IST)

नि:शब्द गर्ल आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को शक के दायरे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नि:शब्द गर्ल जिया खान आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को शक के दायरे में लेते हुए बुधवार को भी काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिया की खुदकुशी से पहले सूरज जिया के घर पर मौजूद थे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। तनाव बढ़ने के बाद सूरज जिया को घर पर अकेला छोड़ कर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सूरज के घर से चले जाने के कुछ देर बाद ही जिया ने खुदकुशी की थी। इधर, मुंबई में जिया के अंतिम संस्कार के दौरान सूरज पंचोली के साथ मीडिया की झड़प हो गई।

पढ़ें: जिया की जिंदगी के कुछ अनजान पहलू

पढ़ें: जिया की मौत पर नि:शब्द हुए अमिताभ

मुंबई पुलिस के मुताबिक सूरज ने 10.53 मिनट पर जिया को फोन किया और दोनों ने आधे घंटे यानी 11.20 मिनट तक बात की। रिपोर्ट के मुताबिक जिया ने 11.20 से 11.30 के बीच फांसी लगाई। इसका मतलब साफ है कि सूरज से फोन पर बातचीत के कुछ मिनटों बाद ही जिया ने खुदकुशी कर ली।

तस्वीरों में देखें बिंदास जिया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच इतनी से देर में सिर्फ झगड़ा ही हो रहा था। दोनों के बीच की तनाव की वजह एक लड़की का एसएमएस था। जो सूरज के मोबाइल पर आया था। जिया इस बात को लेकर काफी परेशान थीं और उस लड़की से सूरज के संबंधों को लेकर चिंतित थीं। इसलिए उसने सूरज से पूछताछ की और दोनों में कहासुनी हो गई।

अव सवाल ये है कि क्या जिया की मौत की वजह दोनों के बीच का तनाव है। या फिर वो लड़की जिसके आने से जिया अपने और सूरज के रिश्ते को लेकर डर गई थी। अब पुलिस उस लड़की की तलाश कर रही है। इस बीच, अभिनेता आमिर खान जिया के घर उसकी मां से मिलने पहुंचे। करीब दो घंटे तक उन्होंने जिया की मां को दिलासा दिया।

गौरतलब है कि सोमवार देर रात अभिनेत्री जिया खान उर्फ नफीसा खान ने मुंबई स्थित अपने ही घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। मुंबई पुलिस अब भी मामले की जांच में जुटी है। जिया की मौत का सही कारण अब तक सामने नहीं आया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।