विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायकों को प्रलोभन दे रहा जदयू

By Edited By:
Published: Fri, 14 Jun 2013 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2013 09:25 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच तल्खी और बढ़ गई है। पार्टी के सभी मंत्रियों को 17 जून तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच तल्खी और बढ़ गई है। पार्टी के सभी मंत्रियों को 17 जून तक पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने जदयू पर आरोप लगाया कि वह भाजपा विधायकों को टूटने के लिए प्रलोभन दे रही है। पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के 23 जून के कार्यक्रम के लिए मिलर हाईस्कूल मैदान न दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि जदयू को बताना चाहिए कि दस जून के बाद आखिर ऐसी कौन सी स्थिति पैदा हो गई जिससे गठबंधन में टूट की स्थिति पैदा हो रही है? उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर भाजपा मंत्रियों की बैठक के बाद पांडेय ने बताया कि भाजपा विधायकों को साथ आने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। हमारा गठबंधन काफी पुराना है। जदयू की सरकार बनाने के लिए इस तरह की हरकत बेहद आपत्तिजनक है। बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया था यह उसका भी अपमान है।

पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए मिलर हाईस्कूल मैदान न दिए जाने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि अधिकार रैली के दौरान इस मैदान का इस्तेमाल जदयू ने किया था। एक दल को इस्तेमाल के लिए देना व दूसरे को न दिया जाना गलत है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर