विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टिंग में फंसे जदयू सांसदों को पार्टी ने जारी किया नोटिस

By Edited By:
Published: Fri, 13 Dec 2013 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2013 08:55 AM (IST)

पटना [जाब्यू]। रुपये लेकर सिफारिशी चिट्ठी लिखने के आरोपों से घिरे सांसदों के खिलाफ जदयू कार्रवाई के मूड में है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जाब्यू]। रुपये लेकर सिफारिशी चिट्ठी लिखने के आरोपों से घिरे सांसदों के खिलाफ जदयू कार्रवाई के मूड में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा संकेत दिया है। पार्टी ने तीनों सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शरद यादव ने कहा कि पार्टी अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि दोषी पाए जाने पर सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जदयू के तीन सांसद महेश्वर हजारी, भूदेव चौधरी और विश्वमोहन कुमार पर आरोप है कि उनमें से दो ने रुपये लेकर एक फर्जी विदेशी कंपनी को लाभ दिलाने के लिए सिफारिशी चिट्ठी लिखी। जबकि एक सांसद ने चिट्ठी लिखने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि इन सांसदों ने रुपये लेकर चिट्ठी लिखने के आरोपों से इन्कार किया है।

पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा, पैसे लेकर सिफारिशी पत्र लिखते हैं सांसद

इस बीच जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा कि उनकी पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। मामले की जांच होनी चाहिए और सच मिलने पर कार्रवाई होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।