विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट आंदोलन के दौरान फंसे जापानी नागरिकों ने सेना को बोला थैंक्यू

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 11:46 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 26 Feb 2016 05:06 AM (GMT+05:30)

थैंक्स मेजर संजीव! थैंक्स इंडियन आर्मी! आपके सहयोग से ही हम सभी 26 जापानी नागरिक दंगे में फंसे होने के बावजूद सकुशल जापान पहुंचने में सफल रहे।

News Article Hero Image

रोहतक(जागरण संवाददाता)। थैंक्स मेजर संजीव! थैंक्स इंडियन आर्मी! आपके सहयोग से ही हम सभी 26 जापानी नागरिक दंगे में फंसे होने के बावजूद सकुशल जापान पहुंचने में सफल रहे। इसके लिए आइएएस ऑफिसर मिस्टर एके सिंह भी बधाई के पात्र हैं, जिनके दिशा-निर्देश पर उनको आइएमटी से पुलिस लाइन ले जाया गया और इसके बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली पहुंचाया गया।

यह प्रशंसा पत्र जापान से एशियन ऑटोमेटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के मैने¨जग डॉयरेक्टर मैकोटो पेंट्स के मैने¨जग सेटिवो ने आर्मी के मेजर संजीव के नाम लिखा है, जो रोहतक में भारतीय सेना के जवानों का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 20 फरवरी को जापान के कुल 26 लोग कंपनी में थे। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। आइएएस अधिकारी ए के सिंह के निर्देश पर सेना के जवान उनके पास पहुंचे और वहां से सकुशल पुलिस लाइन लाया गया।

जाट आंदोलन की आग पड़ी ठंडी , दंगाइयों पर गिरेगी गाज