यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NIT श्रीनगर में तनाव कायम, बड़ी संख्या में सुरक्षा सुरक्षाकर्मी तैनात
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में कश्मीरी व गैर कश्मीरी छात्रों के बीच के बीच हुए विवाद के बाद हुए तनाव ...और पढ़ें

नई दिल्ली/श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में कश्मीरी व गैर कश्मीरी छात्रों के बीच हुए विवाद व मारपीट की घटना के बाद उपजे तनाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। इससे पहले गुरूवार को जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस घटना की तहकीकात करने के लिए जांच के आदेश जारी कर दिए थे। पढ़ें: NIT श्रीनगर: छात्राएं बोलीं मिलती हैं रेप की धमकियां, स्मृति ईरानी का दौरा रद
श्रीनगर एनआईटी में तनाव कायम-देखें तस्वीरें
छात्रों ने सीडी को नकारा
गैर कश्मीरी छात्रों ने पुलिस की सीडी को नकारते हुए कहा कि यह तो पहली अप्रैल की है। उस दिन तो यहां पाकिस्तान समर्थक तत्वों के साथ मारपीट के बाद यह सब हुआ था। उस दिन हम लोग तिरंगे के साथ जुलूस निकाल रहे थे, लेकिन गत मंगलवार की शाम को पुलिस ने जो किया, वह सभी ने देखा है, उस पर पुलिस क्यों नहीं बोलती।
मीडिया को आने दिया जाए
गैर कश्मीरी छात्रों ने कहा कि मीडिया को कैंपस के भीतर आने दिया जाए। इसके अलावा सभी पक्ष बैठें और मीडिया के सामने ही बात हो। अपने आप सच बाहर आ जाएगा।
घर लौटने की हुई व्यवस्था एमएचआरडी प्रतिनिधियों के साथ छात्रों की गत बुधवार को हुई बातचीत के बाद एनआइटी प्रशासन ने देर रात एक नोटिस जारी किया। छात्रों के मुताबिक यह नोटिस रात डेढ़ बजे के बाद ही उनके हॉस्टल व अन्य जगहों पर नोटिस बोर्ड पर चिपकाया गया। इसमें छात्रों से कक्षाओं में लौटने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि अगर कोई छात्र अपने घर लौटना चाहता है तो वह अपने अभिभावकों का नाम, घर का पता और उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। परिजनों से बात करने के बाद और उनकी अनुमति हासिल करने के बाद ऐसे छात्रों की घर वापसी की व्यवस्था होगी।
पढ़ें: श्रीनगर एनआईटी मामले में राजनीतिक दलों ने बुलाया जम्मू बंद
हॉस्टल परिसर में सीमित हुए छात्र एनआइटी में आंदोलनरत गैर कश्मीरी छात्रों को संबंधित प्रशासन ने तवी हॉस्टल परिसर में ही सीमित कर दिया है। वह परिसर से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और वहीं पर धरने पर बैठे हैं। अलबत्ता छात्राओं पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।
