विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर एनआईटी मामले में राजनीतिक दलों ने बुलाया जम्मू बंद

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 07 Apr 2016 05:41 AM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 04:47 AM (IST)

एनआईटी में एचआरडी मंत्रालय के अफसरों और छात्रों के बीच हुई बैठक की विफलता के बाद संस्थान में तनाव बना हुआ है।

News Article Hero Image

श्रीनगर । एनआईटी में एचआरडी मंत्रालय के अफसरों और छात्रों के बीच हुई बैठक की विफलता के बाद संस्थान में तनाव बना हुआ है। राज्य सरकार जहां इस मामले को लेकर डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों पैंथर्स पार्टी, शिवसेना समेत कई छोटे राजनीतिक दलों ने जम्मू बंद बुलाया है। जम्मू बार एसोसिएशन आज दूसरे दिन भी इस मामले को लेकर हड़ताल पर रहेगी।

NIT मामले में केंद्र गंभीर, कहा-दोषी पुलिस अफसरों पर होगी कार्रवाई

बाहर के रहने वाले छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और अब एनआईटी को कश्मीर से शिफ्ट करने की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही संस्थान के कुछ टीचर्स और कर्मचारियों के इस्तीफे और जम्मू-कश्मीर पुलिस को संस्थान के अंदर से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। एचआरडी मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम 11 अप्रैल तक फिलहाल संस्थान में ही रहेगी। एनआईटी में छात्रों की परीक्षाएं भी 11 अप्रैल से शुरु हो रही है।

NIT: रेप और जान से मारने की मिलती हैं धमकियां