विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर से ज्यादा पवित्र हैं हमारे टॉयलेट: जयराम रमेश

By Edited By:
Published: Sat, 06 Oct 2012 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2012 02:59 PM (IST)

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश अपने विवादास्पद बयान के कारण एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। रमेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश अपने विवादास्पद बयान के कारण एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। रमेश ने कहा है कि भारत में मंदिर से ज्यादा हमारे टॉयलेट पवित्र हैं।

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को लोगों के बीच सफाई के लिए जागरूकता बढ़ाने को लेकर निर्मल भारत यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि हमारे देश में मंदिर से ज्यादा टॉयलेट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 64 फीसद भारतीय खुले में शौच करते हैं। अब यह साबित हो चुका है कि खुले में शौच भारत में कुपोषण की बड़ी वजह है। रमेश ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में ग्रामीण स्वच्छता पर सरकार ने 45 हजार करोड़ खर्च किए हैं और अगले पांच वर्षो में इस पर 1.08 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

निर्मल भारत यात्रा देश में दो हजार किलोमीटर का सफर पूरा करेगी और यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों से होकर गुजरेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।