विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंदा कोचर सबसे ताकतवर भारतीय महिला.. दुनिया की सौ में से 5 भारत से

By Srishti VermaEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 01:41 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Nov 2017 04:05 PM (GMT+05:30)

फोर्ब्स ने गुरुवार को दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें पांच भारतीय महिलाओं ने ...और पढ़ें

चंदा कोचर सबसे ताकतवर भारतीय महिला.. दुनिया की सौ में से 5 भारत से
चंदा कोचर सबसे ताकतवर भारतीय महिला.. दुनिया की सौ में से 5 भारत से

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोब्र्स ने गुरुवार को दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें पांच भारतीय महिलाओं ने स्थान पाया है। सबसे आगे हैं आइसीआइसीआइ बैंक की सीईओ चंदा कोचर। उन्हें सूची में 32वां स्थान मिला है। इस सूची में एचसीएल की सीईओ रोशनी नादर, बॉयोकॉन की संस्थापक चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ, एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया और फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। शीर्ष पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल काबिज हैं।

32वां स्थान चंदा कोचर- 55 वर्ष
अप्रैल, 2001 में आइसीआइसीआइ बैंक की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। उनके नेतृत्व में 2001, 03, 04 और 05 में बैंक को बेस्ट रिटेल बैंक का खिताब मिला। 2009 में वे बैंक की सीईओ बनीं। 2016 में वे प्रतिष्ठित वुडरो विल्सन अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस साल सितंबर में बैंक के इंश्योरेंस बिजनेस का आइपीओ लांच करके उन्होंने इतिहास बनाया। इस साल उनकी कमाई में 63 फीसद का इजाफा हुआ है। निजी बैंकों में सर्वाधिक कमाई वाली सीईओ हुईं। 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार मिला।

23 नए चेहरे शामिल
19वें स्थान पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हैं। इस सूची के इतिहास में पहली बार है जब अमेरिका की मौजूदा प्रथम महिला को सूची में जगह नहीं मिली है। निक्की हेली और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी पहली बार शामिल किया गया है।

खास-खास
-23 महिलाएं एशिया-प्रशांत से हैं। इसमें ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंगवेन 15वें स्थान पर हैं।
-जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने लगातार सातवीं और कुल मिलाकर 12वीं बार सूची में पहला स्थान पाया है।
-सूची में पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी (11वां स्थान) और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली (43वां स्थान) भी शामिल हैं। ये दोनों भारतीय मूल की महिलाएं हैं।

इस आधार पर चयन

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं का चयन चार बिंदुओं पर किया गया है। धन (कुल संपत्ति, कंपनी की आय, पूंजी या जीडीपी), मीडिया में चर्चा, प्रतिष्ठा व प्रभाव के क्षेत्र, अपने-अपने क्षेत्र (मीडिया, तकनीक, बिजनेस, सामाजिक कार्य, राजनीति और आर्थिक प्रबंधन) और उसके बाहर महिलाओं के प्रभाव के आधार पर सूची तैयार की जाती है।

यह भी पढ़ें : टिकाऊ सार्वजनिक यातायात वाले सौ शहरों में पांच भारतीय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।