विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: मध्य प्रदेश किसान आंदोलन की हकीकत, विपक्ष ने लगाई आग?

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM (IST)

वीडियो में शकुंतला खटीक पुलिस थाने को जलाने के लिए लोगों को उकसाती हुई साफ तौर पर दिख रही हैं।

Video: मध्य प्रदेश किसान आंदोलन की हकीकत, विपक्ष ने लगाई आग?
Video: मध्य प्रदेश किसान आंदोलन की हकीकत, विपक्ष ने लगाई आग?

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार किसान आंदोलन ने जहां एक तरफ आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है, वहीं दूसरी तरफ पूरे घटनाक्रम ने सियासी तूफान भी खड़ा कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि अपनी कुछ मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे इन किसानों के आंदोलन के उग्र होने के पीछे कहीं कांग्रेस की ओर से हवा देना तो कारण नहीं?

क्या विपक्षी दल भड़का रहे हैं हिंसा?
यह बात उठना इसलिए लाजिमी है, क्योंकि किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे मामले को राजनीतिक तूल देने की कोशिश की, तो वहीं अब लगातार कांग्रेस नेताओं के भड़काऊ बयान देनेवाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक का वीडियो आया सामने
भड़काऊ बयान देने के मामले में कांग्रेस के जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें कांग्रेस नेता और रतलाम के जिला उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ और शिवपुरी से कांग्रेस एमएलए शकुंतला खटीक शामिल हैं। इस वीडियो में शकुंतला खटीक पुलिस थाने को जलाने के लिए लोगों को उकसाती हुई साफ तौर पर दिख रही हैं। शकुंतला खटीक कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबियों में गिनी जाती हैं।

कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ के भाषण के बाद थी भड़की हिंसा
जबकि, एक अन्य वीडियो में डीपी धाकड़ दिखाई पड़ रहे हैं। उनके तीन जून को दिए भाषण के अगले ही दिन रतलाम में हिंसा हुई थी। उसके बाद से लगातार डीपी धाकड़ फरार चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मंदसौर में जारी हिंसा के लिए लगातार विपक्षी दल कांग्रेस को कसूरवार ठहरा रही है।

क्यों किसान आंदोलन पर हो रही है राजनीति
दरअसल, मध्य प्रदेश में साल 2018 में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में एक तरफ जहां शिवराज सरकार को आनेवाले समय में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की ऐसी साजिश हो सकती है कि किसानों के आंदोलन को हवा देकर उसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सकें।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।